दुबई,श्रीलंका, मनाली के बाद करने वाले थे बिलासपुर खाली…विकास अग्रवाल की मंशा “सट्टा का साथ सबका विनाश” थम गया
बिलासपुर। 07/06/2024 (cgupdate.in) satish sahu
रेड्डीअन्ना’ऑनलाइन सट्टा के पैनल पर सत्ता खिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। आरोपी
गिरफ्तार, आरोपियों से पासपोर्ट, लैपटॉप, 27 मोबाइल, 170 सिम और करोड़ों के हिसाब वाली रजिस्टर जप्त।
बिलासा गुड़ी में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पत्रकारों चर्चा कर खुलासा करते हुए बताया कि बिलासपुर शहर और उसके आस-पास ऑनलाइन गेम का ब्रांच खोलकर सट्टा खिलाने की सूचना मुखबीर से मिली थी। सूचना पर सायबर सेल और थाना सरकण्डा की संयुक्त टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी दीपक यादव व संजय जायसवाल को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। आरोपीयो ने बताया कि बिलासपुर ब्रांच का मुख्य संचालक विकास अग्रवाल है, हम दोनो उसके लिये काम करते है।

विकास अग्रवाल ने ही दुबई हेड आफिस से संचालित बैटिंग एप ’’रेड्डी अन्ना’’ का पैनल प्राप्त करने वाॅट्सअप के माध्यम से संपर्क किया और स्वयं का ब्रांच लेकर श्रीलंका (कोलंबो), मनाली से संचालित कर रहा था। कुछ दिन पहले ही बिलासपुर में आकर काम शुरू किया था।

आरोपीयो के बताये अनुसार उनके कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले सामग्री पासपोर्ट 01 नग जिसमें श्रीलंका का इमीग्रेशन लगा है, 04 नग लैपटॉप, 27 नग मोबाइल, 170 नग से अधिक फर्जी सिम, 07 नग बैंक पासबुक, 02 नग चेक बुक, 19 नग ATM कार्ड, 20 से अधिक बैंक Account में 5 लाख रु से अधिक की राशि जिसे होल्ड कराया गया है। पुलिस ने 02 नग रजिस्टर रजिस्टर भी जप्त किया है। जिसमे करोड़ो रूपये के सट्टा का हिसाब किताब दर्ज है। आरोपीयो के विरूद्ध थाना सरकण्डा में अपराध क्र- 621/24 धारा 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधि. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com
