October 19, 2026

4 लाख का रावण 20 लाख में ..? सोने का रावण जलाएगा निगम…? रावण पर राजनीति

Share this

बिलासपुर 04/10/2026(Cgupdate.in) Satish Sahu

20 लाख रुपए की निविदा नगर पालिक निगम ने दशहरे के रावण के लिए निकाली है जबकि मुश्किल से 4 लाख का खर्च आता है ये भ्रष्टाचार नहीं तो क्या है। रावण के पुतले के लिए ₹6 लाख का प्रस्ताव है जबकि ₹50 हजार में पुतला तैयार हो जाता है क्या नगर पालिक निगम सोने का रावण जलाने वाला है? इस तरह से त्योहार का सरकारी कारण पूरी तरह से अनुचित है, कल हो सकता है नगर पालिक निगम होली दिवाली में भी दखल देने लगे ऐसा कहना है कांग्रेस का ….

कांग्रेस ने कहा जब उक्त क्षेत्र में लोग स्वयं के खर्चे से आयोजन करते आ रहे हैं तो नगर पालिक निगम क्यों खर्च करना चाहती है? अगर नगर पालिक निगम के पास अतिरिक्त मद है तो जनहित के कार्यों में खर्च करना ज्यादा उपयोगी होगा। कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अपने सहयोग से साइंस कॉलेज मैदान के रावण दहन का संपूर्ण खर्च उठाने को तैयार है नगर पालिक निगम इस पैसे को जनहित में लगाए।यदि इस प्रकार का आयोजन करना ही है तो नगर पालिक निगम सभी विधानसभा में आयोजन करें केवल साइंस कॉलेज में ही नहीं।सवाल यह भी है कि क्या पुलिस ग्राउंड रावण दहन के लिए भी 20 लाख रुपए की निविदा निकाली जाएगी? बड़ा सवाल यह भी है कि पूर्व में रावण दहन को लेकर एमआइसी से प्रस्ताव पारित है या नहीं ,फिर सवाल यह भी है कि महापौर को इस मामले की जानकारी क्यों नहीं है।

बहरहाल अब देखने वाली बात होगी कि साइंस कॉलेज बेलतरा विधानसभा में आता है और पुलिस ग्राउंड बिलासपुर विधान सभा में ऐसे में साइंस कॉलेज कालेज का रावण बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे या……पुराने तरीके से होगा।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.