October 14, 2026

बिलासपुर के होंडा शो रुम की लापरवाही, महीनों बाद भी नहीं सुधरी समस्या उल्टे गाड़ी के अधिकांश पार्ट्स बेच दिए।मामला ACTIVA CG10 3665 का

Share this

Bilaspur 01/12/2025(CGUPDATE.IN) SATISH SAHU  बिलासपुर में बाइक सर्विसिंग और रिपेयरिंग के नाम पे शो रुम में मची लूट किसी से छुपी नहीं है ।100 के सामान को 500 बताना और सर्विस  चार्ज और लेबर चार्ज के नाम पर ग्राहकों को लूटना शगल बन गया है।बीते दिनों शहर के होंडा शो रुम में ऐसा वाकया सामने आया है जिससे ग्राहक को 100 बार सोचना पड़ेगा कि आखिरकार अपने वाहन को रजिस्टर्ड शो में सुधारवाए या नहीं ।ये मामला कोई अनजान ग्राहक का नहीं मेरा अपना है जहां एक्टिवा क्रमांक CG 10 3665 को मैने तिफरा ओवर ब्रिज के पास स्थित शोरूम में रिपेयरिंग के लिए दिया था ..लेकिन दिन हफ्ते महीने बाद भी कोई काल न आने पर जब शोरूम जाकर देखा गया तो होश उड़ गए ।बनाने रिपेयर करने की बजाय शो रुम वाले ने गाड़ी के अस्थि पंजर सभी अलग अलग कर दिए और ऐसे ऐसे पार्ट्स को खोल दिया जिसको रिपेयरिंग की जरूरत ही नहीं थी ।इसके अलावा शोरूम में खुले इन समानों का अ ता पता नहीं है ….मतलब सीधा सा है ये बेच दिए गए है ।पूछने पर मामला इधर उधर घुमाने लगे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब पूरे मामले को शोरूम ऑनर को बताया गया तो उन्होंने भी 1  माह का समय लिया उसके बाद आज तक घुमा रहे है ।ऐसे में समझा जा सकता है कि नीयत क्या है।बहरहाल संचालक कुणाल जी ने एक बार फिर आश्वस्त तो किया है कि जल्द से जल्द गाड़ी की रिपेयरिंग कर दी जाएगी ।देखना है बिना किसी कानूनी विवाद के मामला सुलझता है या फिर जद्दोजेहद करना पड़ेगा।…

 

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.