February 21, 2026

नगर विधायक अमर अग्रवाल के संरक्षण में होगा भव्य रामकथा का आयोजन, लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में तैयारियां शुरू ।12 जनवरी से 19 जनवरी तक बहेगी रामकथा की बयार।

1 min read
Share this

बिलासपुर।01/12/2025 (Cgupdate.in) Satish Sahu

न्याय धानी  और संस्कार धनी बिलासपुर में एक बार फिर श्रीधाम वृंदावन हेतु समर्पित श्री राम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है।  आयोजन समिति की पहली बैठक रविवार – को मुख्य संरक्षक एवं बिलासपुर विधायक ,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निवास में आयोजित – हुई जिसमें रामकथा के आयोजन की पूरी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में श्री राम – कथा आयोजन की शुरुआत वर्ष 2003 में राजा रघुराज सिंह स्टेडियम से हुई थी। इसके बाद वर्ष 2008, 2013, 2018 और सफलतापूर्वक कथा का आयोजन 2023 में भी आयोजन समिति द्वारा किया गया। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें  कथा व्यास संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीराम कथा की धारा बहेगी।

जगन्नाथ मंगलम से निकलेगी कलश यात्रा

यह आयोजन 11 जनवरी से प्रारंभ होगा। प्रातः 9 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेगी। यहीं पर 12 से 19 जनवरी तक प्रतिदिन विजय कौशल जी महाराज द्वारा श्री राम कथा का वाचन होगा।

बैठक में समिति सदस्यों से आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सुझाव मांगे गए। प्रचार प्रसार, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, प्रभात फेरी और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई।

सामाजिक समरसता का माध्यम है रामकथा-अमर अग्रवाल

आयोजन के मुख्य संरक्षक विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की पहचान धार्मिक आयोजनों से है, जिससे शहर में सदैव सकारात्मक वातावरण रहा है। उन्होंने कहा कि विजय कौशल महाराज केवल कथा नहीं कहते, बल्कि उसमें निहित जीवन दर्शन को सरलता से व्याख्यायित करते हैं, जिसे सुनने के लिए भक्त हमेशा उत्सुक रहते हैं।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कार्य विभाजन कर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की जाएंगी। साथ ही उन्होंने शहरवासियों से आग्रह किया कि वे इस पावन आयोजन में आयोजक या श्रोता, किसी भी रूप में सहभागी बनें।

इस अवसर पर बैठक में महापौर पूजा विधानी, पूर्व महापौर किशोर राय, शिवकुमार अग्रवाल, गोपाल शर्मा, सुधीर खंडेलवाल, अशोक ऋषि, गुलशन ऋऋषि, अशोक विधानी सहित बड़ी संख्या में श्री राम कथा आयोजन समिति के सदस्य और धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.