पुख्ता जानकारी के बाद छापा,चौथी मंज़िल पर हुक्का बार, मैनेजर गिरफ्तार, लंबे समय से मिल रही थी शिकायत,
1 min read
सेटिंग से चल रहा था हुक्का बार …? फिर किसने की मुखबिरी..?
बिलासपुर।(Cgupdate.in) Satish Sahu सूत्रों की माने तो लंबे समय से सेटिंग से चल रहा था हुक्का बार …किसने की मुखबिरी ,कहां हुई गड़बड़ ये संचालक को भी पता नहीं
बताया जा रहा है कि हुक्का बार संचालक डंके की चोट पर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहा था और ग्राहकों को पूरी सुरक्षा और इंतजाम की गारंटी देता था ।बहरहाल इन सबके बाद भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित होटल शिवा इन में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने मौके से हुक्का संचालन से जुड़ा सामान और नगदी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में होटल और बार में अवैध रूप से हुक्का संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरी स्थित होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में घेराबंदी कर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) निवासी होटल शिवा इन, बोदरी को पकड़ा। उसके कब्जे से 12 हुक्का पॉट, 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप, कोयला, कोको जेल के पैकेट, कोल हीटर, तंबाकू युक्त फ्लेवर के डिब्बे और 5 हजार रुपये नगद सहित करीब 55 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 21(1), 21(2), 27 और 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि होटल की चौथी मंजिल पर हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। लिफ्ट केवल तीसरी मंजिल तक जाती थी, जबकि चौथी मंजिल तक जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया जाता था। वहां आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
हालांकि इस मामले में होटल संचालक की भूमिका को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की कार्रवाई में होटल संचालक के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिलती रही हैं।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com



