February 20, 2026

निगम, मंडल में हुई नियुक्तियां : भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, राजा पांडेय सहित कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी! 

1 min read
Share this

निगम, मंडल,में नियुक्ति: भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, राजा पांडेय सहित कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी!
रायपुर। राज्य सरकार ने निगम मंडल में अध्यक्ष के पदों पर नियुक्ति की है l।कई पूर्व विधायक, भाजपा नेताओं को मिली है बड़ी जिम्मेदारी,भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे राजा पांडे को पाठ पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वही रायपुर के जिला अध्यक्ष रहे राजीव अग्रवाल को स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन नागरिक आपूर्ति का अध्यक्ष बनाया गया है, रायपुर ग्रामीणके पूर्व विधायक नंदे साहू को रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है तो वही रामसेवक पैकरा को वन विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखिए लिस्ट

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.