February 22, 2026

सराफा एसोसिएशन ने फिर जताया कमल सोनी पर एतबार, चुने गए बिलासपुर सराफा के अध्यक्ष, कुछ ही दिनों में होगा कार्यकारिणी का विस्तार

1 min read
Share this

Bilaspur/ 28.07.2025 (Cgupdate.in) Satish Sahu

बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इसमें कमल सोनी को एकबार फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वे अब प्रदेश के साथ-साथ जिला एसोसिएशन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। जिला जय सराफ ने बताया कि बिलासपुर सराफा एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें में 225 सदस्यों में से 156 से अधिक सदस्य उपस्थित मौजूद रहे। सभी ने अपने विचारों और सुझावों को साझा किया। बैठक में कमल सोनी के आग्रह पर पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद, आगे के तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पंकज पारेख, राजेश शाह और भीम सोनी को चुनाव अधिकारी बनाया गया। एसोसिएशन के सदस्य अजय सराफ ने आगामी तीन वर्षों के लिए जिला अध्यक्ष कमल सोनी के नाम का प्रस्ताव किया। इस प्रस्ताव का सभी सदस्यों ने समर्थन किया और चुनाव अधिकारियों ने कमल सोनी क आगामी तीन वर्षों के लिए बिलासपुर सराफ एसोसिएशन का अध्यक्ष घोषित किया। वे अगल कुछ दिनों अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.