February 22, 2026

उद्यानिकी विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 9 ग्रामीण उद्यान अधिकारी बर्खास्त

1 min read
Share this

उद्यानिकी विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 9 ग्रामीण उद्यान अधिकारी बर्खास्त

बिलासपुर (cgupdate.in)(अंकित कछवाहा)

वर्ष 2016 एवं 2018 में सीधी भर्ती के तहत उद्यानिकी विभाग में उद्यान अधिकारियों की भर्ती की गई थी। सीधी भर्ती का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी हथिया ली। बाद में 9 लोगों की नामजद सूची प्रस्तुत करते हुए इनका शारीरिक परीक्षण करने की मांग की गई थी। शिकायत में राज्य मेडिकल बोर्ड से शारीरिक परीक्षण कराने की मांग की गई थी। शिकायत मिलने पर मामले की जांच हुई तो खुलासा हुआ कि सभी 9 लोगों ने नौकरी प्राप्‍त करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग किया है। इसके आधार पर अब उन्‍हें नौकरी से बर्खास्‍त कर दिया गया है। संचालक उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी के वरिष्ठ अधिकारी ने 2 अप्रैल 2024 को पत्र जारी कर फर्जी एवं गलत तरीके से शासकीय नौकरी कर रहे ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकार्यों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए है।

00 इन अधिकारियों को किया गया बर्खास्त
(1) राहुल पाटले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग गरियाबंद (2) गौतम कुमार कश्यप ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग गरियाबंद (3) श्रवण कुमार ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग बिलासपुर (4) दिनेश कुमार चन्द्रा ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग सक्ती (5) चंद्रशेखर साहू ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग सक्ती (6) अमन राठौर ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग बलौदाबाजार (7) जितेन्द्र कुमार कोसले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग जगदलपुर (8) पूजा पहारे ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग मुंगेली (9) सतीश कुमार नवरंग ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पोस्टिंग मुंगेली।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.