October 18, 2026

युवा विधायक सुशांत शुक्ला ZRUCC  सदस्य..ऐसे ही सजग,सक्रिय नेतृत्व की जरूरत है बिलासपुर को 

Share this

युवा विधायक सुशांत शुक्ला ZRUCC  सदस्य..ऐसे ही सजग,सक्रिय नेतृत्व की जरूरत है बिलासपुर को

IMG-20241222-WA0016_copy_200x200.jpg

बिलासपुर।(Cgupdate.In) Satish Sahu वर्तमान में बिलासपुर को एक ऐसे नेता की जरूरत थी जो रेलवे सम्बंधित सेवाओ को सही दिशा दे सके। ऐसे में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,बिलासपुर के क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) में बतौर सदस्य नामित किया गया है जो बिलासपुर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए सही माना जा रहा है। विदित है की रेलवे उपयोगकर्ताओं के बेहतर प्रतिनिधित्व की दृष्टी से तथा रेल प्रशासन और उपयोगकर्ताओं के मध्य रेल्वे द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं से संबंधित परामर्श और सेवाओं में सुधार के लिए भारतीय रेल में रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का गठन किया जाता है। इस समिति के ज़रिए सदस्य द्वारा समय-समय पर रेल सुविधा,सेवा और समस्या से संबंधित सुझाव और समस्याओं को रेल प्रशासन के समक्ष रखते हुए उचित समाधान का प्रयास किया जाता है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के भी सदस्य है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.