सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित हुए “अमर अग्रवाल” 10294 नए सक्रिय सदस्य बनाकर कायम की मिसाल।संगठन को मिलेगी मजबूती।
1 min read

सदस्यता महाअभियान में नगर विधायक अमर अग्रवाल का दमदार नेतृत्व 10,294 नए सदस्य जोड़ने पर मिला सदस्यता रत्न सम्मान…!
बिलासपुर/03/08/2025(cgupdate.in) Satish Sahu
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता महाअभियान में बिलासपुर नगर क्षेत्र ने एक नई पहचान बनाई है। पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा ने 10,294 नए सदस्य जोड़कर संगठनात्मक मजबूती का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए श्री अग्रवाल को पार्टी द्वारा सदस्यता रत्न सम्मान प्रदान किया गया, जो उनके प्रभावशाली नेतृत्व और जनसंपर्क क्षमता का प्रतीक है।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा
यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और विश्वास का परिणाम है। भाजपा की सदस्यता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने की प्रक्रिया है। जितना मजबूत संगठन, उतना मजबूत लोकतंत्र।
अमर अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा की विचारधारा को पहुंचाया और युवाओं, महिलाओं व समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर संगठन का विस्तार किया। उनके प्रभाव और सक्रियता का ही परिणाम है कि बिलासपुर नगर ने सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाया और प्रदेश स्तर पर अपनी विशेष पहचान स्थापित की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमर अग्रवाल के नेतृत्व में आगे भी ऐसे अभियान न केवल संगठन को, बल्कि समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com