October 19, 2026

बेदखल हुए इमलीपारा के व्यापारी ,निगम की आबंटित जमीन पर भी कांग्रेस ने जताया एतराज़ ।पत्र लिख कर व्यापारियों को शिफ्ट न करने की मांग की

Share this

बिलासपुर।16/05/2024(cgupdate.in) satish sahu

इमलीपारा से विस्थापित हुए दुकानदार व्यापारी अब सड़क पर आ गए हैं.. कोर्ट कोर्ट खेल कर पिछले पांच वर्षों से इमली पारा की सड़क अधर में लटकाने वाले अब खुद अधर में हैं जबकि निगम प्रशासन सालों से कवायद कर रहा था कि बीच का रास्ता निकले …आखिर में  वही हुआ जो पांच साल पहले होता और अब तक व्यापारी और व्यापार व्यवस्थित हो गया होता।

अब स्थिति यह है कि अब भी व्यापारियों को तब तक ििइंतजा करना होगा जब तक कॉम्प्लेक्स बन नही जाता…वहीं कोर्ट के फैसले ने दूबर को दो असाढ़ वाली स्थिति बन दी है।दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने भी कार्यालय के लिए आबंटित जमीन पर प्रभावित व्यापारियों को पनाह न देने की गुहार निगम से लगाई है जबकि पहले ही इस जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है ।कांग्रेस के अध्यक्ष ने पत्र लिखकर निगम अधिकारी से इस बाबत अपनी बात रखी है

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.