ऊंची पहुंच बताने वाले आर आई के चेहरे पर पुती रिश्वत की कालिख़… एसीबी टीम की कार्यवाही रंगे हाथ पकड़ाया राजस्व निरीक्षक
बिलासपुर।17/05/2024 (cgupdate.in) अंकित कछवाहा
बात बात पर अपनी ऊंची पहुंच और धौंस जमाने वाले RI की उस समय घिग्घी बन्ध गयी जब ACB ने एक लाख की रिश्वत के साथ राजस्व निरीक्षक को धर दबोचा ACB की टीम ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय में पदस्थ रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक संतोष देवांगन को पीड़ित किसान की शिकायत पर एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। तहसील आफिस में देवांगन तो बस एक प्यादा है इसके जैसे कई और पेशेवर कुख्यात कर्मचारी और ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारी हैं जो वर्षो से जमे हुए हैं और राजस्व से संबंधित कार्यों के लिए आए लोगों से अंधाधुंध सेवा शुल्क लेते है ।नही देने पर फाइल तक गायब कर देते है फिर फाइल खोजने का शुल्क वसूलते है ।शुल्क दिए तो उसी दिन फाइल मिल भी जाती है ।कभी शिकायत होती है तो ऐसे कर्मचारियों को उसे दफ्तर से हटाकर बगल के या सामने के दफ्तर में अटैच कर दिया जाता है। ऐसे कर्मचारी को समय समय पर पदस्थ होने वाले एस डी एम और तहसीलदारों के बहुत जल्द ही मुहलगे और विश्वासपात्र होने में महारत हासिल होता है ।
आज पकड़ाए आर आई के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की। आरआरई ने पैसे लेकर आज शुक्रवार को बुलाया था।
आज 1 लाख रूपए नगदी लेकर पीड़ित तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये वैसे ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। फिलहाल, रिश्वतखोर आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com
