February 22, 2026

बोरी मा चाँउर हे साहब….जांच में निकला गांजा…मटियारी की गांजा सप्लायर महिलाएं गिरफ्त में …उड़ीसा से सीधे मटियारी पहुंचता है गांजा का खेप…?

1 min read
Share this

मटियारी की पांच महिलाओं से 38 किलो गांजा जप्त, आटो में सवार होकर का रही थी गांव, छठघाट के पास से हुई गिरफ्तार

बिलासपुर।30/05/2024(cgupdate.in) satish sahu

सरकंडा पुलिस ने 38 किलो गांजा के साथ पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पांचों महिलाएं माटीयारी की रहने वाली है और आटो में सवार होकर गांव जा रही थी। जप्त गांजे की कीमत 4,39,000 रू. बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 29.05.2024 को थाना सरकंडा में मुखबीर से सूचना मिली कि छठघाट के आगे मोपका तोरवा रोड में ग्राम मटियारी की 5 महिलायें प्लास्टिक बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में सवार होकर बैठे हैं। आटो वाले और सवारी का इंतजार कर रहे है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की और मौके पर दो आटो क्रमांक CG 10 AD 9264 एवं CG 10 BJ 4414 में अलग-अलग सवार 5. महिलायें से नाम पता पूछने पर ननकी सिसोदिया, इदिया गुआडा, तुलसी शिकारी, रूकमिला शिकारी, श्यामा शिकारी सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत का रहने वाले बताये। उनके पास रखी बोरियों की तलाशी लेने पर 5 प्लास्टिक बोरियों में गांजा बरामद हुआ। जिसे तौल कराने पर कुल 38 किलो गांजा निकला। जिसकी किमती करीब 4,39,000 रू. बताया जा रहा है। दोनों सवारी आटो को जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी –
01. ननकी सिसोदिया पति संजू शिकारी उम्र 35 वर्ष।
02. इंदिरा गुआडा पति ललित गुआडा उम्र 35 वर्ष।
03. तुलसी शिकारी पति समीर नायक उम्र 22 वर्ष।
04. रुकमिला हंटर पति आशीष उम्र 25 वर्ष।
05. श्यामा शिकारी पति टिल्लू शिकारी उम्र 40 वर्ष। सभी निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर (छ.ग.)

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.