गर्मी ले रही जान…रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग, सिमगा में मौत।लापरवाही पड़ रही जानलेवा
बिलासपुर।30/05/2024(cgupdate.in) Satish sahu
मई का नवतपा अब तक छत्तीसगढ़ में सात लोगो की जान ले चुका है जहां पारा 45 के पार जा रहा है वहीं जरा सी लापरवाही जान लेवा साबित हो रही है । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भीषण गर्मी वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला घर के आंगन में चक्कर खा कर बेहोश हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सिम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजन महिला का शव ले गए। भीषण गर्मी की वजह से यह जिले में दूसरी मौत है। इसी तरह की खबर राजधानी रायपुर से भी आ रही है ।राजधानी रायपुर में ड्यूटी करने जा रहे यातायात पुलिस के एक कर्मचारी की भीषण गर्मी से मौत हो गई है। मृतक आरक्षक का नाम भागीरथी कंवर है। भीषण गर्मी की वजह से उसे हार्ट अटैक आया और उसने दम तोड़ दिया। वह राजधानी रायपुर के भनपूरी यातायात थाना में ट्रैफ़िक के तौर पर पदस्थ था। मृतक का गरियाबंद का है निवासी है। गर्मी से एक मौत सिमगा में भी हुई है सिमगा में ग्राम ठेकुना के पास रायपुर बिलासपुर हाईवे के किनारे एक वृद्ध महिला की लाश मिली है। भीषण गर्मी की तपिश की वजह से 70 वर्षीय महिला की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवतपा से मौत का मामला दुर्ग से भी आया है । दुर्ग जिले में भीषण गर्मी से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है। जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com
