October 16, 2026

सिमरन रोहरा बनी मिसाल…आंखे अब भी दिखाएगी रास्ता…नेत्रदान कर परिवार भी हुआ धन्य।आइए नेत्रदान का संकल्प लें।

Share this

सिमरन की आंखे अब भी दिखाएगी

बिलासपुर।30/05/2024(cgupdate.in )Satish Sahu

बिलासपुर रोहरा परिवार को नमन के साथ ही सैलूट जिन्होंने अल्प आयु में अपनी बच्ची खो कर भी समाजहित में नेत्रदान करवाया।
गुरुवार सुबह हेमूनगर निवासी सिमरन रोहरा का अकास्मिक स्वर्गवास हो गया। वे सिंधी पंचायत हेमू नगर पूर्व अध्यक्ष स्व जुमरामल रोहरा की पोती व जीवत रोहरा की पुत्री थी।
परिजनों ने नेत्रदान हेतु हैंड्सग्रुप से संपर्क किया। हैंड्सग्रुप से विनोद जीवनानी और विकास जीवनानी ने सिम्स से नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन डॉ पुष्पलता , डॉ संजय चौधरी की टीम के साथ उनके निवास स्थान जाकर सफल नेत्रदान करवाया।
निरंतर नेत्रदान महादान की मुहिम चलाकर लोगो में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है हैंड्सग्रुप के द्वारा हैंड्सग्रुप द्वारा पिछले 10 वर्षों में लगभग 500 लोगो ने मरणोपरांत नेत्रदान किया है । जिससे सैकड़ो लोगो के जीवन में नेत्रज्योत जली है।
अब भी लगभग 100 लोग इंतज़ार में है , जिसमें बच्चे भी शामिल है। कोई नेत्रदान करे तो उनके जीवन में ज्योत जले।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.