October 16, 2026

अयोध्या राम मंदिर में बनेगा भव्य राम दरबार अक्टूबर से शुरू होगा काम..

Share this

बिलासपुर।14/09/2024(cgupdate.in) Satish Sahu

राम मंदिर आने वालों को जल्द ही राम दरबार का भी दर्शन करने को मिलेगा. अगले साल होली से पहले प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना हो जाएगी. बैठक में इसको लेकर भी चर्चा हुई. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि राम दरबार की डिजाइन का काम पूरा हो चुका है. राम दरबार संगमरमर के पत्थर का बनाया जाएगा. राम दरबार अपने पूर्ण रूप में होगा, जिसमें राम, सीता, तीनों भाई और हनुमान की मूर्ति होगी. मूर्तिकार वासुदेव कामथ ने इसकी डिजाइन को अप्रूव् कर दिया है. अगले साल होली से पहले राम दरबार स्थापित हो जाएगा.

बता दें कि मंदिर के परकोटे और सप्त मंडप का काम भी साथ में चल रहा है. मुख्य भवन के अलावा लैंडस्केपिंग का काम भी किया जा रहा है. ये भी जानकारी दी गई कि ग्राउंड फ्लोर का निर्माण पूरा हो गया है. इसके साथ ही प्रथम तल का निर्माण करीब 90 फीसदी तक पूरा हो गया है.

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.