October 14, 2026

अभिलाषा परिसर का अभिशाप …..कचरा,गन्दगी,बजबजाती नालियां, अंधेरे में डूबी सड़कें… निगम प्रशासन,पार्षद, और अधिकारी भी लापरवाह

Share this

बिलासपुर।17/09/2024 (cgupdate.in) Satish Sahu गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ द्वारा निर्मित कालोनी अभिलाषा परिसर जब से बना है तब से अभिशापित है। हर तरह की परेशानियां ,दुश्वारियों का घर बन गया है ये रिहायशी कालोनी।विशेष कर EWS कालोनी तो नरकलोक बन गया है हर तरफ बजबजाती नालियां,टूटे फूटे सीवरेज के साथ सड़को और खुले में बहता गन्दा पानी यहां के रहवासियों को कई तरह की बीमारियों से पीड़ित कर रहा है।

सफाई ठेकेदार नाम मात्र के लिए है जिसके कर्मचारियों द्वारा वहाँ ही सफाई की जाती है जो उनको धमकी चमकी या घुड़की देता है।सफाई सुपरवाइजर किसी आईएएस की तरह सिर्फ चक्कर लगा कर चला जाता है।

ट्रांसपोर्ट नगर वार्ड में आनेवाला अभिलाषा परिसर अपने जनप्रतिनिधियों के अनदेखी का भी शिकार है।विधायक महोदय के कड़े निर्देश के बाद भी निगम प्रशासन के अधिकारी खामोश हैं और लापरवाह बने हुए हैं।

जबकि हाईकोर्ट ने भी निगम क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद होने पर एतराज जताया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.