October 13, 2026

तिफरा थोक सब्जी मंडी के दो गुटों में जमकर मारपीट, पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला।मंडी में तनाव का माहौल

Share this

बिलासपुर।26/09/2024 (cgupdate.in) Satish Sahu

तिफरा थोक सब्जी मंडी में वर्चस्व की लड़ाई अंदरूनी तौर पर पिछले दो साल से चल रही है ।जो अब जुबानी न होकर जूतमपैजार तक पहुंच गई ।आज सुबह से ही सब्जी मंडी के कछवाहा गुट और साहू गुट में तनातनी चल ही रही थी कि अचानक मारपीट होने लगी ।सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को ही दोनों गुटों में मारपीट हुई थी आपसी रंजिश को लेकर दोनो गुटों में दिनों से जमकर मारपीट हो रही है…..इसमें पहला गुट एक दिन मारपीट किया फिर दूसरे गुट के लोगो ने मारपीट किया….. इससे तिफरा सब्जी मंडी में जमकर माहौल बना रहा…यहाँ तक लोग तमाशा देखते रहे…इस मामले को लेकर सूत्र बता रहे है की यह लड़ाई काफी दिनों से थी… लेकिन इतनी बढ़ जाएगा कोई नहीं सोचा था….बता रहे है की कल सब्जी विक्रेता राम कुमार साहू को कछवाहा के लड़को ने जमकर पिटाई की थी….फिर आज धीरज कछवाहा के पिता दिनेश कछवाहा को राम कुमार साहू के लड़को ने जमकर मारपीट की । घटना के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षो से जानकारी ले रही है और बयान दर्ज कर रही है।दोनों पक्षों के तरफ से मामला दर्ज कराने की खबर है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.