February 22, 2026

दहशत गर्दी पर लगाम..अपराधी का हुआ एनकाउंटर, भिलाई में ख़ौफ़ का हुआ अंत।..और भी है टारगेट में…?

1 min read
Share this

Raipur Desk।(cgupdate.in) एनकाउंटर एट साइट Satish Sahu

भिलाई में शुक्रवार की शाम निगरानी बदमाश अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। साय सरकार का यह पहला इनकाउंटर है। अमित जोश के खिलाफ मर्डर, चाकूबाजी, गुनगर्दी और गोली चलाने के 40 से अधिक मामले दर्ज है। शहर के ग्लोब चौक इलाके में हुई फायरिंग में भी वह शामिल था। इस घटना के बाद से वह फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इनपुट मिला था कि अमित वापस भिलाई आ गया है। इसके बाद पुलिस ने प्लानिंग कर उसकी घेराबंदी की। पुलिस की टीम जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंची और अमित को घेर लिया। इस बीच बदमाश ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अमित को गोली लगी और वो वहीं मारा गया। इस इनकाउंटर के बाद भिलाई समेत पूरे छत्तीसगढ़ में आदतन अपराधियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि 25 और 26 जून 2024 को पार्किंग के विवाद में भिलाई थाना क्षेत्र में आरोपी आमित जोश ने तीन लोगों पर गोली चला दी थी। विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह वहीं के रहने वाले अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने आया था। दोस्त के आने की खुशी में तीनों ने देर रात तक पार्टी की। इसके बाद बाइक लेकर टाउनशिप की तरफ घूमने निकले थे। इसी दौरान अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से निकले। उन्होंने ग्लोब चौक के आगे रमनदीप की बाइक को रोककर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी और उन लोगों को गाली देने लगा। इस पर सुनील और आदित्य ने कहा कि वो आपको गाली नहीं दे रहे थे आपस में बात कर रहे थे। विवाद बढ़ा तो अमित और उसके साथी इतने गुस्से में आ गए कि अमित जोश ने पिस्टल निकलकर उस पर फायर कर दी। इससे रमनदीप वहां से भागने लगा। अमित ने तीन राउंड गोली चलाई। इसमें एक गोली आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में। जब अमित और उसके साथी गोली चलाकर चले गए तो रमनदीप दौड़कर आया। उसने दोनों को बाइक में लहूलुहान हालत में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी की दोनों को मेकाहारा रायपुर ले जाओ। रमन ने इस दौरान अपने दोस्त विवेक साहू और अन्य को फोन करके बुला लिया। उन लोगों ने एंबुलेंस की और घायलों को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया था।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.