February 21, 2026

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने सोना बेचने वाली तथाकथित ब्रांडेड कम्पनियों के मायाजाल से बचने की दी सलाह,ऑफर प्रलोभन में न आएं ग्राहक,अध्यक्ष कमल सोनी के जन्म दिन पर जनता के नाम सन्देश।

1 min read
Share this

 

बिलासपुर।(cgupdate.in) SATISH SAHU छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के जन्मदिवस पर अभी भी बधाइयों शुभकामनाओं के दौर जारी है ,इस दौरान सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्यों ने आम जनता को सोना खरीदी से सम्बंधित सलाह भी दी।

एसोसिएशन ने कहा असली सोना खरा ही होता है लेकिन ईन दिनों की ब्रांडेड कम्पनियां ग्राहकों को भ्रमित कर रही है।

इस अवसर पर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से सर्राफा व्यापारी शामिल हुए। सभी ने उनके सफल नेतृत्व और सक्रिय सामाजिक भूमिका की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा…सोना खुद एक
ब्रांड है, किसी और नाम का मोहताज नहीं।सोना खुद  एक ब्रांड है. किसी और नाम का मोहताज नहीं* *दिग्भ्रमित न हो ऑफर जूता-चप्पल या**कपड़ों की बिक्री**में हो सकता है,**सोने-चांदी में**नहीं…!* *इन झूठे*प्रलोभनों से बचे…*

आज कुछ बड़ी कंपनियां झूठे ऑफर और विज्ञापनों के जरिए उपभोक्ताओं को
भ्रमित कर रही हैं, जिससे आम जनता का
विश्वास और छोटे पारंपरिक सर्राफा कारोबारियों की प्रतिष्ठा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन ने एक व्यापक ग्राहक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को झूठे ऑफरों और भ्रामक विज्ञापनों से सावधान करना है। कमल सोनी ने कहा…ऑफर जूता-चप्पल या
कपड़ों की बिक्री में हो सकता है,सोने-चांदी में
नहीं…! इन झूठे प्रलोभनों का असली मकसद
ग्राहकों को भ्रमित कर अपने शोरूम तक बुलाना है।उपभोक्ता जब सोना खरीदें तो
सबसे पहले हॉलमार्क और होलोग्राम की जांच अवश्य करें और केवल अपने विश्वसनीय व
पारंपरिक दुकानदार से ही खरीदारी करें।उन्होंने आगे कहा कि…ब्रांडेड नाम नहीं, बल्कि
हॉलमार्क और विश्वास हीअसली पहचान है। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को
सुरक्षित खरीदारी के लिए जागरूक करना और उन्हें आर्थिक नुकसान से बचाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित सर्राफा व्यापारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कमल सोनी के नेतृत्व में एसोसिएशन ने व्यापारिक जगत में नई ऊर्जा और एकजुटता का वातावरण तैयार किया है।त्योहारी माहौल के बीच छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन का यह अभियान प्रदेशभर में विश्वास, पारदर्शिता और उपभोक्ता सुरक्षा की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रहा है।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.