February 22, 2026

कथित 540 करोड़ के कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश

1 min read
Share this

कोर्ट ने निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को EOW के सुपुर्द किया,

रायपुर।23/05/2024(cgupdate.in)satish sahuकोयला घोटाला केस में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को प्रोटेक्शन वारंट लेकर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में उपस्थित हुए थे। यहां टीम ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने केवल 5 दिन की रिमांड दी है। EOW अब 27 मई तक दोनों से कोयला घोटाला केस में पूछताछ करेगी।

कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को आज रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को पांच दिन के लिए EOW को रिमांड पर सौंप दिया है। कथित 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाला में दोनों पिछले कई महीने से जेल में है।

कोयला घोटाला केस में EOW ने रानू साहू और सौम्या चौरसिया को प्रोटेक्शन वारंट लेकर रायपुर के स्पेशल कोर्ट में उपस्थित हुए थे। यहां टीम ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने केवल 5 दिन की रिमांड दी है। EOW अब 27 मई तक दोनों से कोयला घोटाला केस में पूछताछ करेगी। इससे पहले तक निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थीं। गुरुवार को जज अतुल श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोनों की रिमांड EOW को सौंप दी है। बचाव पक्ष के वकील फैजल रिज़वी ने EOW के रिमांड पर दोनों को सौंपे जाने का विरोध किया। कहा गया ED के केस में एक की बेल हो गई है और रानू साहू की बेल सुप्रीम कोर्ट में लगी हुई है। जबकि सौम्या चौरसिया की बेल पर भी हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, इसी वजह से ही फिर से गिरफ्तारी की जा रही है। रिमांड मांगने के लिए भी कुछ पुख्ता तथ्य पेश नहीं किए गए हैं। 3 दिन तक पहले ही पूछताछ हो चुकी है। रिमांड पर आपत्ति है। इसके अलावा पहले भी विशेष कोर्ट ने 5 दिन और फिर 3 दिन के लिए पूछताछ की अनुमति दे चुकी है। तब टीम ने रायपुर सेंट्रल जेल में 29 मार्च से 2 अप्रैल तक और उसके बाद 4 से 7 अप्रैल तक पूछताछ की थी। इसी मामले में जेल में बंद निलंबित IAS समीर विश्नोई, शिवशंकर नाग और सूर्यकांत तिवारी से भी पूछताछ हो चुकी है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED की रिपोर्ट पर ACB-EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जबकि इस मामले में ACB की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। ED ने इस मामले में अब तक कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में काम करने वाली अधिकारी सौम्या चौरसिया, IAS समीर विश्नोई समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 222 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।  प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा इसे प्रदेश का बड़ा आर्थिक अपराध मानते हुए ACB में शिकायत दर्ज कराई थी।

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.