October 18, 2026

सांसद का बयान …दुष्कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए,फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम सर पीड़ित परिवार को मिले जल्द न्याय

Share this

कोरबा। लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने देश के विभिन्न प्रदेशों सहित छत्तीसगढ़ में नाबालिग बालिकाओं व महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओ और नाबालिक बच्चों से दुष्कर्म के मामले जब भी सुनने को मिलता है मन को विचलित कर देता है। सांसद ने कहा कि दुष्कर्म का मामला चाहे बंगाल का हो या उत्तरप्रदेश का हो चाहे महाराष्ट्र की घटना हो कहीं का भी मामला हो, निन्दनीय है। इस तरह से दरिंदगी करने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिये। सांसद ने कहा कि अब तो छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा व अन्य जिलों में जिस तरह दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं वह समाज के लिए चिन्ता का विषय है। सांसद ने कोरबा में नाबालिग बालिका से हुए दुष्कर्म के मामले पर भी गहरी चिन्ता जताई है। वही सांसद ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों को फास्ट ट्रेक कोर्ट के माध्यम से सुना जाना चाहिए ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जा सके।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.