October 19, 2026

यहां दाल नही गलेगी साहब ..आप तो रहने ही दीजिए….तो यहां फिलिस्तीनी झंडा क्यों….किस बात का दुख गम है इनको।पुलिस की त्वरित कार्यवाही सराहनीय…अंकुश लगाने की जरूरत है ऐसे तत्वों पर

Share this
  1. बिलासपुर।16/09/2024(cgupdate.in)Satish Sahu 

कितनी मोहब्बत है फिलिस्तीन से …ये जज्बा ही दिखाना है तो झंडा क्यों लगाना,जाइये वहां ..दुख सुख में आमने सामने रहकर शरीक होइए।अपना कन्धा किसी रोते हुए को दीजिए …ये क्या …आप भारत मे झंडा लगा कर लहरा कर आखिर साबित क्या करना चाहते हैं।

ये अमन पसन्द बिलासपुर है हम सबकी शान है आप नफरत के बीज न बोइये जनाब …और हाँ एक बात और यहां आपकी वो चाल कामयाब न होगी …वैमनस्यता फैलाने की कोशिशें धरी रह जाएगी।…यहां भी मेरे अपने ऐसे मुस्लिम भाई बन्धु भी हैं जो ये सब नही चाहते ।कई आईएएस आईपीएस और बड़े तबके के लोग हैं जो अपने धर्म मजहब को शिद्दत से चाहते हैं और दूसरे समुदाय धर्म की इज्जत भी करते है।

आप रहने भी दीजिए साहब…यहां दाल नही गलेगी।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.