मन की बात ने बिल्हा का मान सम्मान बढ़ाया,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बिल्हा क्षेत्र की महिलाओं तारीफ की।बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री का जताया आभार।

बिलासपुर।27/07/2025 (Cgupdate.in) Satish Sahu
मुख्यमंत्री साय ने ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ न केवल जन संवाद का एक सशक्त माध्यम है, बल्कि यह देशभर के नवाचारों, जनप्रयासों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाकर लोगों में नई ऊर्जा भरने का कार्य करता है। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि बिलासपुर जिले के नगर पंचायत बिल्हा में स्वच्छता के क्षेत्र में मातृशक्ति द्वारा किए गए नवाचार का उल्लेख स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम में किया। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल डाली। यह उल्लेख हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि बिल्हा की महिलाओं ने दिखा दिया कि जब संकल्प और सहयोग एक साथ हों, तो कोई भी बदलाव असंभव नहीं होता। स्वच्छता की इस मिसाल ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। बिल्हा की महिलाओं ने अपने संकल्प से इसे देश का सबसे स्वच्छ शहर बना दिया है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो नवाचार किया है, उसे आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में विशेष रूप से रेखांकित किया। यह दिखाता है कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्य नही अपितु आम जनता का कर्तव्य भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ने निःसंदेह बिल्हा के लोगों को प्रफुल्लित कर दिया है और प्रेरित किया है।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com
