October 13, 2026

कुकदूर थाना क्षेत्र में पिकअप के खाई में गिरने का मामला,19 की अकाल मौत । पुलिस ने वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के विरुद्ध FIR दर्ज की ।दुर्घटना का कारण एक्सीलेटर में चप्पल फंसा…चालक

Share this

हृदयविदारक दुर्घटना पर पुलिस की कार्यवाही

कवर्धा।22/05/2024(cgupdate.in) satish sahu

 सोमवार को कवर्धा क्षेत्र के  कुकदूर थाना में पिकअप के खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत हो गई थी।  पुलिस ने वाहन चालक दिनेश यादव और वाहन मालिक रामकृष्ण साहू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। पिकअप चालक दिनेश से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसका पैर चप्पल की वजह से एक्सीलेटर में फंस गया था। वाहन की गति अधिक होने से ब्रेक नहीं लग पाया, जिसके बाद गाड़ी न्यूट्रल हो गई। गाड़ी पर नियंत्रण नहीं होता देख उसने सभी को कूदने की आवाज लगाकर स्वयं कूद पड़ा। इससे पिकअप के साइड में बैठे 12 लोगों ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन जो बीच में बैठे थे वे स्वयं को संभालते इससे पहले दुर्घटना हो गई।ऐसी जानकारी क्षेत्र के RTO अधिकारी ने दी।

मंगलवार को हादसे में 19 शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित पूरे गांव वालों की आंखे नम हो गई। इस हादसे के बाद पिछले दो दिनों से सेमहारा गांव में मातम की स्थिति है।वहीँ अब इस मामले को न्याय पालिका ने संज्ञान में लिया है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.