October 13, 2026

फर्नीचर के अंदर मिले नोटों के बंडल ..राजनांदगांव सहित नासिक कनाडा कार्नर स्थित ज्वेलर्स में IT की रेड …26 करोड़ कैश बरामद

Share this

नासिक डेस्क।26/05/2024(cgupdate.in) satish sahu

रियल एस्टेट कारोबारी के घर IT की रेड, 26 करोड़ कैश बरामद । आयकर विभाग पिछले दो दिनों से नासिक शहर के सराफ व्यापारियों के यहां छापेमारी कर रहा है. नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में एक ज्वैलर्स की दुकान, साथ ही उनके आवास और अन्य ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने 30 घंटे तक जांच की. एक ही ज्वैलर के दो ठिकानों पर जांच चल रहा थी. नासिक, नागपुर, जलगांव की टीमों के 50 अधिकारियों ने एक साथ कार्रवाई की. इस छापेमारी में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बंगले में फर्नीचर तोड़कर नोट जब्त किए. लगातार 30 घंटे तक रेड चली. इसमें नासिक, नागपुर, जलगांव की टीम ने यह कार्रवाई की. 50 से 55 अधिकारियों ने सुराणा ज्वैलर्स के परिसर के साथ-साथ उनके रियल एस्टेट व्यवसाय के कार्यालय पर भी छापा मारा. वहीं, राका कॉलोनी स्थित उनके आलीशान बंगले पर भी एक स्वतंत्र टीम ने रेड शुरू की. शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यालय, निजी लॉकर और बैंकों के लॉकर की भी जांच की गई. नासिक के मनमाड और नांदगांव में उनके परिवार के सदस्यों के घरों की भी तलाशी ली गई. आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान अब तक 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति के दस्तावेज जब्त किये गये. आयकर चोरी के संदेह में यह कार्रवाई की गयी.

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.