February 22, 2026

नगरनिगम एफडीआर घोटाला …मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत…. होगी कार्यवाही।निगम के हमाम में कितने…

1 min read
Share this

बिलासपुर। नगर निगम की फाइल से 77 लाख रुपए का FDR गायब होने के मामले में अब एक विधायक की एंट्री हो गई है। विधायक दो छात्र नेता के साथ निगम के अधिकारी के पास गए और मामला रफा दफा करने दबाव बनाया है।

बिलासपुर।15/12/2024(Cgupdate.in) Satish Sahu

निगम में हुए फर्जीवाड़े धोखाधड़ी के मामले की आंच अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गई है वही इस मामले को दबाने रफ दफा करने के लिए कई ताहूत दार बोलियां लगा रहे हैं गौरतलब है कि कुछ दिनों से नगर निगम से 77 लाख रुपए की FDR गायब होने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। बात खुलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार और ठेकेदार से उपकृत कई छात्रनेता मामला रफा दफा करने सक्रिय हो गए है। क्योंकि सबको पता है मामला चोरी और 420 का है। ठेकेदार के साथ संबंधित शाखा के कर्मचारी – अधिकारी की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। ठेकेदार 420 और चोरी के जुर्म में जेल जा सकता है। इसलिए विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आयुक्त के माध्यम से मामला दबाने ने लगे हुए है जबकि ठेकेदार छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पकड़कर मामला रफा दफा करने में लगा हुआ है। हालांकि इन सबमें कितना चढ़ावा लग रहा है अलग बात है। लेकिन ठेकेदार एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है। यही कारण है कि अभी तक थाने में जुर्म दर्ज नहीं हो पाया है। उल्टे निगम आयुक्त 16 लाख रुपए का जुर्माना कर खुद संदेह के दायरे में आ गए है। जबकि उन्हें FIR करने का आदेश देना था। फिलहाल निगम के अधिकारी दबाव में है। आपके बता दे नगर निगम की फाइल से एक ठेकेदार ने 77 लाख रुपए का FDR पार कर दिया है। यही नहीं उसके बदले में FDR की रंगीन फोटोकॉपी जमा कर दिया है। यह FDR कब निकाली गई और कब फोटोकॉपी फिर से लगा दी गई ये जांच का विषय है। क्योंकि ये काम बिना अधिकारियों के मिली भगत से संभव नहीं है

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.