प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तय कार्यक्रम…33700 करोड़ रुपए की योजनाओं की देंगे सौगात।तैयारियां पूरी
बिलासपुर 30/03/2025(Cgupdate.In) Satish Sahu
–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी वायुसेना के विमान द्वारा दोपहर 2:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से 2:35 बजे हेलिकॉप्टर के माध्यम से बिलासपुर के मोहभट्ठा के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 3: 30 बजे सभास्थल पहुंचकर 3:30 से 4:30 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं के भूमि पूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री 4:45 बजे मोहभट्ठा हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 5:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे 5:30 बजे दिल्ली के लिए वायुसेना के विमान से रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत, तेल और गैस, रेल, सड़क, शिक्षा एवं आवास क्षेत्रों से संबंधित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

Editor -satish sahu
Mobile no.-9300972903
Mail-Sahu.satish26@gmail.com
