October 19, 2026

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक,कलेक्टर और निगम कमिश्नर उतरे पानी मे ,बाढ़ प्रभावित सिरगिट्टी क्षेत्र का मामला

Share this
 सिरगिट्टी स्कूल जलमग्न, रविवार को ही होनी है आबकारी आरक्षक परीक्षा । विधायक धरमलाल कौशिक के साथ कलेक्टर कमिश्नर ने लिया हालात का जायज़ा
कलेक्टर संजय अग्रवाल और आयुक्त अमित कुमारउतरे बाढ़ के पानी में

🟡 Bilaspur।25/07/2025(Cgupdate.in) Satish Sahu

बिलासपुर।सिरगिट्टी के शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय में गोकने नाले के पानी ने फिर शिक्षा व्यवस्था को ठप कर दिया है। आज इसी विद्यालय में आबकारी आरक्षक की परीक्षा भी होनी है, जिस पर संकट मंडराने लगा था। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और समाधान के लिए जरूरी निर्देश दिए।


📝 सिरगिट्टी स्थित शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। भारी बारिश के बाद गोकने नाले का पानी स्कूल परिसर में घुस आया, जिससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। इस स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, आयुक्त, बीईओ सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.